दिनांक- 19/04/2026
कॉबिंग गस्त के दौरान थाना कोतमा पुलिस पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा जिले में अपराधो में नियंत्रण एवं फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग गस्त हेतु आदेशित किया गया था । जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्री नवीन तिवारी के निर्देशन में कोतमा पुलिस द्वारा कड़ी लगन एवं मेहनत कर काम्बिंग गस्त के दौरान 09 स्थाई गिरफ्तारी , 02 गिरफ्तारी वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया ।
विवरणः – दिनांक 19/04/2026 को कोबिंग गस्त के दौरान वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया जिसमें माननीय न्यायालय श्री अमनदीप सिंह छाबडा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय कोतमा के प्र.क्र. 422/23 धारा 34(अ) ACT के स्थाई वारंटी नाममुनु बसोर पिता नत्थू बसीर उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड न. 04 कोतमा, प्र.क्र. 1065/22 धारा 279,337,304(अ) ताहि के स्थाई वारंटी विकास सोनी पिता श्री राम सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी निगवानी कोतमा , प्र क 475/2020 धारा 294,323,506, ताहि के स्थाई वारंटी राजेश पटेल उर्फ मनोज पिता स्व बुद्धु पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम लमटोला थाना कोतमा , SUM NO. 411/2024 धारा 34(a) आबकारी एक्ट के स्थाई गिरफ्तारी वारंटी कनक दास चौधरी पिता कृपाल सिंह 25 वर्ष निवासी निवासी बुढ़नपुर थाना कोतमा , RCT NO. 966/2017 धारा 341,294,323,506 ताहि के स्थाई गिरफ्तारी वारंटी भग्गू साहू पिता रामखेलावन साहू उम्र 50 वर्ष निवासी विशुन टोला निगवानी थाना कोतमा ,RCT NO. 234/22 धारा 13 जुआ एक्ट के स्थाई वारंटी विजय वंशकार पिता स्वर्गीय परमेश्वर वंशकार उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 थाना कोतमा , SUM. NO.1108/22 धारा 34ए आबकारी एक्ट के स्थाई वारंटी आशीष वंशकार पिता नाथूलाल वंशकार उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 कोतमा, प्र क 446/18 धारा 294,323,506,451,354,34 ipc के स्थाई वारंटी राजू मेहरा पिता रवि करण मेहरा उम्र 20 वर्ष निवासी छपानीथाना कोतमा , RCT NO 80/23 धारा 327,294,323,506 ipc के स्थाई वारंटी मिंटू साहू पिता छोटेलाल साहू उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 थाना कोतमा एवं 01 अन्य 04 वर्ष पुराना धारा 138 मामले के स्थाई वारंटी सुरेश शर्मा पिता कन्हैया लाल शर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी इंदौर को अथक प्रयास एवं कड़ी मेहनत से थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल द्वारा भेजी गई एक विशेष टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल , सउनि विनय सिंह, प्र.आर. दिनेश राठौर , प्रधान आरक्षक रामपाल पटेल ,आर.राकेश सिंह , आरक्षक महेश साहू एवं महिला आरक्षक कंचन चौहान एवं प्राइवेट चालक राजन नामदेव की विशेष भूमिका रही ।
दिनांक- 19/04/2026 कॉबिंग गस्त के दौरान थाना कोतमा पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे 09 स्थाई एवं 02 गिरफ्तारी वारंट कुल 11 वारंटों की तामीली ।जिसमें 01 स्थाई वारंट धारा 138 चेक बाउंस मामले में 04 वर्ष पुराना स्थाई वारंटी की विशेष पुलिस टीम द्वारा की गई इंदौर से गिरफ्तारी।
Date:


