देवरी पुल का निर्माण एक साल बाद भी अधूरा, बरसात में कट सकता है कई गांवों का संपर्क

Date:

Share post:

“एक साल से टूटा देवरी पुल, बरसात में फिर बढ़ेगी हजारों ग्रामीणों की मुश्किल”

शुभ संकेत/कटघोरा/चाकाबुड़ा।(विनोद साहू की रिपोर्ट) विकासखंड कटघोरा के ग्राम देवरी में स्थित जर्जर पुल के टूटे हुए लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक नए पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। बरसात का मौसम नजदीक आते ही क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही पुल पर डाली गई मिट्टी बह सकती है, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद होने का खतरा पैदा हो गया है।
करीब 25 वर्ष पुराने इस पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्राम पंचायत ने अस्थायी व्यवस्था के तहत मिट्टी डालकर आवागमन चालू कराया है। फिलहाल लोग इसी मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन पुल की हालत बेहद खराब होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार यदि बारिश में यह मार्ग बंद हो जाता है तो देवरी, कसाईपाली, चाकाबुड़ा, जवाली सहित आसपास के कई गांवों का संपर्क प्रभावित होगा। लोगों को बांकीमोंगरा पहुंचने के लिए लगभग 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इसका असर किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और रोजमर्रा के कामकाज के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों पर पड़ेगा।
क्षेत्र के किसानों की उपज बाजार तक पहुंचाने और विद्यार्थियों के विद्यालय आने-जाने के लिए भी यही मुख्य मार्ग है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में रास्ता बंद होने पर विद्यार्थियों को करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी।
ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले नए पुल निर्माण की स्वीकृति देकर कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका टाली जा सके।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...