पड़रिया में 150 मीटर पी.सी.सी. रोड के लिए 14 नवंबर को चक्का जाम* *सचिव पर एक साल से काम रोकने का आरोप, माकपा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

Date:

Share post:

*पड़रिया में 150 मीटर पी.सी.सी. रोड के लिए 14 नवंबर को चक्का जाम*

*सचिव पर एक साल से काम रोकने का आरोप, माकपा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

*जैतहरी, अनूपपुर।* ग्राम पंचायत पड़रिया में रामनाथ राठौर के घर से शनि राठौर के घर तक मात्र 150 मीटर पी.सी.सी. रोड के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। काम न होने से नाराज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ब्रांच इकाई पड़रिया ने अब 14 नवंबर 2026 से जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर पड़रिया प्रतीक्षालय के पास चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पार्टी ने अनुविभागीय अधिकारी जैतहरी को पत्र सौंपकर अनुमति मांगी है।

*मुख्यालय से गांव तक पहुंच मार्ग है अधूरा*

पत्र में बताया गया है कि ग्राम पंचायत पड़रिया का मुख्यालय पंचायत भवन, पी.डी.एस. गोदाम व विद्यालय गांव का बसाहट मुख्य मार्ग से लगभग 2 किमी अंदर है। गांव तक पहुंच मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित की गई थी, जो बीचों-बीच में लगभग 150 मीटर रामनाथ राठौर के घर से शनि राठौर के घर तक कुछ कारणों से छूट गया था। जिसके कारण आवागमन अवरुद्ध है और आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

*सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास, फिर भी काम नहीं हुआ*

ग्रामीणों के अनुसार, इस निर्माण कार्य के लिए दिनांक 16/08/2025 को ग्राम पंचायत पड़रिया द्वारा सर्वसम्मति से निर्माण कार्य कराये जाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके बाद भी एक वर्ष से अधिक समय बीत गया, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ।

*सचिव पर गुमराह करने और धमकी देने का आरोप*

पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव सुनील शर्मा द्वारा जानबूझकर विगत एक वर्ष से ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। आरोप है कि सचिव ने यह धमकी दे रखी है कि जब तक मैं यहां सचिव पदस्थ रहूंगा, निर्माण कार्य नहीं होने दूंगा।

इसी कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व गुस्सा है।

*14 नवंबर से चक्का जाम की चेतावनी*

इसी मांग को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ब्रांच इकाई पड़रिया द्वारा ग्रामीणों के साथ जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर पड़रिया प्रतीक्षालय के पास चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। पार्टी ने प्रशासन से इसकी अनुमति चाही है।

पत्र पर ब्रांच सचिव हीरालाल राठौर के हस्ताक्षर हैं।

*ग्रामीणों की मांग -*

1. रामनाथ राठौर के घर से शनि राठौर के घर तक छूटे हुए 150 मीटर पी.सी.सी. रोड का निर्माण तुरंत कराया जाए।
2. प्रस्ताव पास होने के बाद भी काम रोकने के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।
3. गांव तक आवागमन सुगम किया जाए।

ग्रामीणों ने कहा है कि अगर समय रहते निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो चक्का जाम के बाद आंदोलन और तेज किया जाएगा।

      Related articles

      चारपारा, 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026 ग्राम चारपारा में बाबा गुरु घासीदास जी का तीन दिवसीय सत्संग समारोह, 14...

       सक्ती (मालखरौदा)।ग्राम चारपारा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं सतनाम पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु...

      चंद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद

        सक्ती। जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...

      ग्राम पंचायत सेंदुरस में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गौरा-गौरी पर्व, शनिचरी बाजार चौक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      सक्ति। जिले के ग्राम पंचायत सेंदुरस में पारंपरिक आस्था एवं उत्साह के साथ गौरा-गौरी पर्व मनाया गया। इस...

      बांकीमोंगरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौत, एक घायल।

      इंदिरा नगर के आगे सुबह करीब 4 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि पलट गया वाहन;...