अनूपपुर। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत उजागर करती एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी मोबाइल नेटवर्क मिलने के लिए पेड़ पर चढ़कर ऑनलाइन कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि कमजोर नेटवर्क, तकनीकी समस्याओं और ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दबाव के कारण कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ रहा है।
एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि समयमान वेतन वृद्धि, एचआरए एरियर्स, टीबीआई कटौती सहित लंबित भुगतान का शीघ्र निराकरण किया जाए।
ज्ञापन में एएनएम ने बताया कि अनमोल पोर्टल और यू-विन (U-WIN) में आए दिन तकनीकी त्रुटियां और नेटवर्क संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। कई क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को पेड़ों या ऊंचे स्थानों पर चढ़कर डेटा एंट्री करनी पड़ती है। इसके बावजूद तकनीकी कारणों से एंट्री नहीं होने पर वेतन कटौती की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
एएनएम का कहना है कि गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में यदि पोर्टल की तकनीकी खराबी के कारण त्रुटि होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कर्मचारियों पर नहीं डाली जानी चाहिए। उन्होंने 55 वर्ष से अधिक आयु की एएनएम को ऑनलाइन कार्य से मुक्त करने, रिक्त उप स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण कार्य करने वाली एएनएम को देय ₹525 प्रति कार्य का भुगतान करने तथा तकनीकी कारणों से काटे गए वेतन का भुगतान जुलाई माह के वेतन के साथ करने की मांग की है।
एएनएम का कहना है कि वे संबंधित मामलों में अपना स्पष्टीकरण पहले ही प्रस्तुत कर चुकी हैं और उनकी कोई व्यक्तिगत गलती नहीं है। इसके बावजूद वेतन कटौती किए जाने से कर्मचारियों में असंतोष है।
एएनएम संघ ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो जिले की सभी एएनएम ऑनलाइन कार्य बंद कर देंगी। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।संविदा कर्मचारियो को TDS और EPF की कौटती होती समय पर जमा नहीं किया जाता कृपया जमा करोन का करत करे जिससे हम समय पर रिर्टन कोई जमा कर सके एवं वेतन समय से जमा नहीं होता। कृपा हमारी सैलरी 5 तारीक तक जमा करें 
पेड़ पर चढ़कर ड्यूटी करने को मजबूर स्वास्थ्य कर्मचारी! नेटवर्क संकट पर भड़कीं ANM, ऑनलाइन कार्य बंद करने की चेतावनी
Date:


