बिलासपुर:-खपरी में मनाया गया हर घर जल उत्सव

Date:

Share post:

124 घरों में नलों के जरिए प्रदाय किया जा रहा है शुद्ध जल

शुभ संकेत/बिलासपुर :-जिले में जल जीवन मिशन के तहत विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत लिमतरा के आश्रित ग्राम खपरी में हर घर जल उत्सव मनाया गया। ग्राम खपरी के 124 घरों में पानी टंकी के माध्यम से नल द्वारा शुद्ध जल प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में सरपंच द्वारा नलजल योजना के महत्व एवं जल सरंक्षण के रख-रखाव के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी गई। पानी के दुरूपयोग को रोकने हेतु सोक्ता गढ्ढा एवं किचन गार्डन बनाने हेतु जोर दिया गया। गांव में सभी घरों, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी में भी टेप-नल के कनेक्शन दिया गया। साथ ही जलकर शुल्क हेतु 50 रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया। इस प्रकार विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत लिमतरा के आश्रित ग्राम खपरी में 124 घरेलु कनेक्शन के साथ हर घर जल घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामवासी, आई.एस.ए. के नोडल अधिकारी एवं उपअभियंता श्री प्रमोद महतो, जिला समन्वयक एवं ग्राम के सरपंच, सचिव, उपसरपंच आदि उपस्थित थे।

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...