भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने किया 1 जून की हड़ताल का समर्थन, ट्रांसपोर्टरों की मांगों को बताया जायज

Date:

Share post:

भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने किया 1 जुलाई की हड़ताल का समर्थन, ट्रांसपोर्टरों की मांगों को बताया जायज
अनूपपुर/जैतहरी। एम.बी. पावर प्लांट जैतहरी से संचालित फ्लाई ऐश परिवहन में ओवरलोडिंग, सड़क सुरक्षा, प्रदूषण और ट्रांसपोर्टरों के लंबित भुगतानों को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने ट्रांसपोर्टरों की प्रस्तावित 1 जुलाई 2026 की हड़ताल का समर्थन किया है।
जिलाध्यक्ष द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, प्रोजेक्ट हेड एम.बी. पावर प्लांट तथा एसडीएम जैतहरी को भेजे गए पत्र में ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने, जैतहरी नगर क्षेत्र में नो-एंट्री लागू करने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और फ्लाई ऐश से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण की मांग की गई है। साथ ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों और ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए त्वरित समाधान की आवश्यकता जताई है।
हीरा सिंह श्याम ने कहा कि यदि ट्रांसपोर्टरों की जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो इससे न केवल परिवहन व्यवसाय प्रभावित होगा, बल्कि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रांसपोर्टरों द्वारा उठाए गए मुद्दे जनहित से जुड़े हुए हैं और इनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि ट्रांसपोर्टर लंबे समय से ओवरलोडिंग, समय पर भुगतान न मिलने, डीजल आपूर्ति की समस्या तथा दिन के समय भारी वाहनों के संचालन से होने वाली दुर्घटनाओं के खतरे को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इन्हीं मांगों को लेकर 1 जुलाई को हड़ताल और आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष के समर्थन के बाद यह आंदोलन अब केवल ट्रांसपोर्टरों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसे जनसुरक्षा और स्थानीय हितों से जुड़ा बड़ा मुद्दा माना जा रहा है। ऐसे में प्रशासन और कंपनी प्रबंधन पर मांगों के समाधान का दबाव बढ़ गया है।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 1 जुलाई से पहले प्रशासन और कंपनी प्रबंधन ट्रांसपोर्टरों की मांगों पर क्या निर्णय लेते हैं, या फिर क्षेत्र को बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।

Related articles

पिकअप पलटी, मची अफरा-तफरी… घायलों के लिए देवदूत बनकर पहुंची यातायात पुलिस*

💥*पिकअप पलटी, मची अफरा-तफरी... घायलों के लिए देवदूत बनकर पहुंची यातायात पुलिस* 🚦*दुर्घटना संभावित स्थलों के निरीक्षण पर निकली...

जैतहरी, मोजर बेयर पावर प्लांट फ्लाईएस ओवरलोडिंग के मुद्दे पर मुखर हुए सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर।

जैतहरी, मोजर बेयर पावर प्लांट फ्लाईएस ओवरलोडिंग के मुद्दे पर मुखर हुए सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर। मोजर बेयर...

कोरबा :- छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला एवं ब्लॉक इकाइयों का विस्तार, कई पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

कोरबा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला एवं ब्लॉक इकाई की महत्वपूर्ण...

अनूपपुर, जिला अनूपपुर में सीटू का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

अनूपपुर, जिला अनूपपुर में सीटू का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । सीटू से सम्बद्ध यूनियन जिला अनूपपुर में...