राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Date:

Share post:

अभिशंख एवं स्तुति जायसवाल के परिणय अवसर पर दी शुभाशीष

अनूपपुर 13 मई 2026 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल के सुपुत्र अभिशंख जायसवाल एवं पुत्रवधू स्तुति जायसवाल के पावन वैवाहिक बंधन मांगलिक अवसर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगल आशीष प्रदान किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से नवदंपति के सुखमय, समृद्ध एवं आनंदपूर्ण दाम्पत्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि यह नवीन जीवन यात्रा प्रेम, विश्वास, सम्मान और अटूट साथ के पवित्र सूत्र से सदैव सुसज्जित रहे। उनके जीवन में सुख, शांति, वैभव, उत्तम स्वास्थ्य और उन्नति का प्रकाश निरंतर बना रहे तथा परिवार का आंगन सदैव खुशियों, सौभाग्य और मधुर संबंधों की सुगंध से महकता रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिजुरी में आयोजित वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए और नवविवाहित दंपति को अपने स्नेहिल आशीर्वचनों से अभिसिंचित कर उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यमंत्री श्री जायसवाल एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय भेंट कर इस सुखद अवसर की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों से भी मुख्यमंत्री ने आत्मीय चर्चा की।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ,विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली,डीएफओ डेविड चनाप,सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम,उपाध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर श्रीमती पार्वती राठौर, जिला पंचायत सदस्य भारती केवट नर्मदा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं परिजन उपस्थित थे।

      Related articles

      केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों पर बरसीं सीटू की प्रांतीय महासचिव किशोरी वर्मा बोलीं—सरकार हर मोर्चे पर असफल, 1 से...

      अनूपपुर, 24 अक्टूबर 2026।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (सीटू), जिला समिति अनूपपुर के छठे जिला सम्मेलन में...

      मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 40 बुजुर्ग जगन्नाथ पुरी तीर्थयात्रा पर रवाना जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण...

       मालखरौदा, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र के 40 बुजुर्गों को...

      अनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत में दुर्गा विसर्जन ग्राम पाटन वार्ड 8 अमहाटोला ठाकुर बाबा में दुर्गा मां का 9 दिन...

      ग्राम पंचायत पाटन में माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के दौरानअनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत...

      मालखरौदा में आज रात 8 बजे होगा रावण दहन, डांस कार्यक्रम भी बनेगा आकर्षण का केंद्र धर्म की अधर्म पर...

       मालखरौदा, जिला सक्ती। धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय के...