रोजगार दिवस में दी बढ़ी हुई मजदूरी दर की जानकारी

Date:

Share post:

1 अप्रेल 2023 से मजदूरी दर 221 रुपये

ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस

वृक्षमाला नदीतट सरंक्षण महाअभियान के विषय में बताया

कोरबा -: महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत ग्रामीणों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया जिसमें मनरेगा के तहत 01 अप्रेल 2023 से बढ़ी हुई मजदूरी दर 221 रुपये की जानकारी दी गई. य़ह मजदूरी दर महिला पुरुष दोनों को एक समान मिलेगी.
नूतन कुमार कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा के द्वारा  सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मनरेगा की जागरूकता हेतु ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को रोजगार दिवस आयोजित किये जाये, जिसके परिपालन में शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया.
रोजगार दिवस में तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों ने ग्रामीणों को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वृक्षमाला नदीतट सरंक्षण महाअभियान के जानकारी दी. इसके तहत अमृत सरोवर की मेड़ एवं नरवा के किनारे किये जाने वाले वृहद वृक्षारोपण हेतु जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी. रोजगार दिवस में कार्य की मांग, जॉब कार्ड उपलब्ध कराना, शिकायतों का निराकरण, 7 पंजी संधारण, जॉब कार्ड अद्यतन, निर्माण कार्यों के नागरिक सूचना पटल का निर्माण एवं उसके महत्व की जानकारी, मनरेगा की विशेषताएं ,मनरेगा के तहत किये जाने वाले जल सरंक्षण एवं जल संवर्धन सबंधी कार्यों की जानकारी, आधार बेस्ड मजदूरी भुगतान, नैशनल मोबाईल मॉनीटरिंग सिस्टम आदि के विषय में बताया.  ग्राम पंचायत कटबितला, मदनपुर,देवरमाल, अमलडीहा, बंजारी, संडेल,पुरैना, सेन्हा,अरसिया, धवईपुर, लालपुर लेपरा, कुम्हारीसानी, देवपहरी, गुडरूमुडा, जामकछार आदि ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया जिसमें तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक सहित ग्रामीण श्रमिक उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...