अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले भाजपा सरकार के इशारे पर : माकपा

Date:

Share post:


भोपाल l जबलपुर के महाराजपुर में ईसाई समुदाय के धर्मगुरु और प्रार्थना स्थल पर हुआ हमला निंदनीय है, लेकिन यह हमला भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के सरक्षण में अपराधी तत्वों द्वारा किया जा रहा है l
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि चिंता की बात यह है कि जिला प्रशासन और पुलिस ने भी अपराधियों के दबाव में आकर पीड़ित धर्मगुरु पर ही मुकदमा दर्ज कर उसे जेल में भेज दिया है l जबकि हमला करने वाले तत्वों का बजरंग दल और आरएसएस से सम्बन्ध जगजाहिर है l इन तत्वों के मारपीट और तोड़फोड़ करते हुए वीडियो भी उपलब्ध हैं l
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले चिंतनीय है l हर धर्मनिरपेक्ष दल और व्यक्ति को इसकी निंदा करनी चाहिए l पार्टी धर्मगुरु को रिहा करने और अपराधी तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करती है l

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी

सेंदुरस, मालखरौदा थाना क्षेत्र, जिला सक्ती। मालखरौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेंदुरस में अज्ञात...

मरवाही सागरा तालाब के पार में सैकड़ो वर्ष पुरानी पीपल के पेड़ के जड़ में लिपटा हुआ श्री विष्णु भगवान का मूर्ति देखने...

पेंड्रा गोरेला मरवाही छत्तीसगढ़। आपको बता दें कि सूत्रों से जानकारी अनुसार किसी महान पुरुष व्यक्ति को कई...

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

  माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल कोरबा -: सुशासन तिहार 2026...