जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक प्रशासनिक निर्णय का परिणाम नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग में कथित अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ पिछले कई महीनों से चलाए जा रहे लगातार संघर्ष की शुरुआती सफलता है।

अंकित गौरहा ने कहा कि उन्होंने समय-समय पर जिला शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण, अनुकंपा नियुक्ति, शिक्षकों के अटैचमेंट, पदोन्नति संशोधन और प्रशासनिक निर्णयों में कथित अनियमितताओं को लेकर लगातार आवाज उठाई है। इन मामलों से संबंधित दस्तावेजों के साथ उन्होंने कलेक्टर, संभाग आयुक्त, संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, शिक्षा सचिव एवं शासन स्तर तक कई शिकायतें प्रस्तुत कर  जिला  शिक्षा  विजय टांडे  और बाबु सुनील यादव पर जांच और  निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी।

गौराहा ने कहा कि हाल ही में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कथित रूप से हाईकोर्ट और लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के आदेशों की अवहेलना कर पदोन्नति संशोधन और पदस्थापना में की गई अनियमितताओं की शिकायत भी प्रशासन को सौंपी थी। इस मामले में उन्होंने आरोप लगाया था कि नियमों को दरकिनार कर कुछ शिक्षकों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिसकी जांच अभी भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से लेकर अनुकंपा नियुक्तियों तक अनेक मामलों में गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। विशेष रूप से अनुकंपा नियुक्तियों को लेकर प्राप्त शिकायतों में अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के आरोप सामने आए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होना अभी बाकी है।
अंकित गौरहा ने स्पष्ट कहा कि “केवल एक अधिकारी का स्थानांतरण ही अंतिम समाधान नहीं है। जिन मामलों में नियमों की अनदेखी हुई है और जिन लोगों ने गलत तरीके से लाभ प्राप्त किया है, उनकी भी जांच होनी चाहिए। जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है, क्योंकि इसका सीधा संबंध हजारों शिक्षकों और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन और प्रशासन शेष शिकायतों पर भी गंभीरता से कार्रवाई करेगा।

Previous article
मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्या कांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम दोहरे अंधे हत्याकांड में शामिल आरोपीगण 01. देवकुमार यादव पिता धनीराम यादव उम्र 33 वर्ष, 02. रूपचरण यादव पिता सुरीतराम यादव उम्र 40 वर्ष, साकिनान् पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती को किया गया गिरफ्तार   जून 2024 में मुक्ता ग्राम के दोहरे हत्याकांड (अप.क्र. 247/2024 धारा 103(1) बीएनएस) को भी उपरोक्त आरोपियों द्वारा ही दिया गया था अंजाम लूट का सोने का आभूषण खरीदने वाला बाबूलाल साहू पिता रामलाल साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी जैजैपुर को भी किया गया गिरफ्तार लूट के सोने के आभूषण को ज्वेलरी व्यापारी आरोपी बाबूलाल से बरामद करने में मिली सफलता मामला सुलझाने में CEIR पोर्टल का उपयोग बना महत्वपूर्ण साधन आरोपीओ के कब्जे से सोने का आभूषण 9 ग्राम लगभग 16000 गला हुआ सोना 5 ग्राम मूल्य 85000 नकद रकम 77000 रूपये घटना मे उपयोग राड मोटर साइकिल भी बरामद 

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...