जैतहरी,
मोजर बेयर पावर प्लांट फ्लाईएस ओवरलोडिंग के मुद्दे पर मुखर हुए सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर।
मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के मिली भगत से वर्षों से चल रहे फ्लाइएस ओवरलोडिंग का मामला दिन प्रतिदिन गरमाता जा रहा है। एक साक्षात्कार में सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर ने कहा कि फ्लाइएस ओवरलोडिंग से सरकार को कई प्रकार के नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग से सरकार को जहां आर्थिक नुकसान हो रहा है वहीं सड़क का भी दुर्दशा हो रही है। ओवरलोडिंग के कारण वाहन मालिकों को वाहन एवं जान माल की क्षति होने पर बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति की लाभ से वंचित होना पड़ रहा है वहीं हताहत होने पर स्वयं की जेब से क्षतिपूर्ति की भरपाई करना पड़ता है।
दिन में परिवहन के सवाल पर कामरेड जुगुल राठौर ने कहा कि जिला प्रशासन को बहुत बहुत धन्यवाद जो कि जिला मुख्यालय से दिन में परिवहन पर रोक लगाया है लेकिन उन्होंने जिला प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि जमुना कोतमा क्षेत्र के लिए फ्लाइएस का दिन में परिवहन उतना ही घातक है जितना कि जिला मुख्यालय होते हुए गुजरने पर है। लोगों की जान माल का खतरा जितनी जिला मुख्यालय से गुजरने पर है उतना ही ख़तरा नगर पंचायत जैतहरी होते हुए गुजरने पर है।
कामरेड जुगुल राठौर ने मां नर्मदा ट्रांसपोर्ट यूनियन के आंदोलन की समर्थन के सवाल पर कहा कि लोकहित में आवाज़ उठाने वाले हर संगठन के गतिविधियों के साथ है हम। हमारी यूनियन मां नर्मदा ट्रांसपोर्ट यूनियन के 1 जून को होने वाले आंदोलन के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि 23/3/2026 को हमने ओवरलोडिंग और दिन में परिवहन पर रोक लगाने का मुद्दा हमने उठाया था और आज जिला अनूपपुर के कई सामाजिक एवं राजनीतिक दल इस मुद्दे को उठाया जाकर सड़कों पर उतरने को तैयार हैं। जो इस जिला के लिए अच्छा संकेत है।


