मासूमों के हाथों में किताब नहीं, झाड़ू! शिक्षक के कबूलनामे का वीडियो वायरल, सरकारी स्कूल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Date:

Share post:

जिला ब्यूरो महेश प्रजापति

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय (बालक) चोलना में चपरासी नहीं, बच्चों से कराई जा रही नियमित साफ-सफाई

अनूपपुर/जैतहरी। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय (बालक) चोलना से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। विद्यालय में अध्ययनरत मासूम बच्चों से नियमित रूप से झाड़ू लगवाकर स्कूल की साफ-सफाई कराई जा रही है। इस पूरे मामले ने तब गंभीर रूप ले लिया जब विद्यालय के एक शिक्षक ने स्वयं वीडियो में स्वीकार किया कि विद्यालय में कोई चपरासी नहीं है, इसलिए बच्चे ही झाड़ू लगाते हैं शिक्षक का यह कथन अब शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहा है। आखिर जिन बच्चों के हाथों में किताब और कॉपी होनी चाहिए, उनके हाथों में रोज झाड़ू क्यों थमाई जा रही है? यदि विद्यालय में सफाईकर्मी नहीं है तो उसकी व्यवस्था करना शासन और शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है, न कि मासूम विद्यार्थियों से नियमित सफाई कराना शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल विद्यालय में चपरासी का अभाव केवल एक कर्मचारी की कमी नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की लापरवाही को उजागर करता है। यदि शिक्षक स्वयं यह स्वीकार कर रहे हैं कि बच्चों से सफाई कराई जाती है, तो सवाल यह भी उठता है कि क्या विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी विद्यालय का निरीक्षण किया? यदि किया, तो यह स्थिति उनकी नजर से कैसे बच गई अभिभावकों में नाराजगी मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है उनका कहना है कि बच्चों को शिक्षा देने के बजाय उनसे नियमित सफाई कराना उनके अधिकारों और सम्मान के विपरीत है। शिक्षा का मंदिर बच्चों से श्रम कराने का स्थान नहीं बनना चाहिए।

क्या जिला प्रशासन, कलेक्टर अनूपपुर और शिक्षा विभाग इस वायरल वीडियो को गंभीरता से लेकर मासूम बच्चों को झाड़ू से मुक्ति दिलाएंगे, या फिर सरकारी विद्यालयों में बच्चों से सफाई कराने की यह व्यवस्था यूँ ही चलती रहेगी? संभागीय ब्यूरो विनोद राठौड़

      Related articles

      राष्ट्रवीर दुर्गादास हाई स्कूल गोरसी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

       अनूपपुर जैतहरी गोरसी। राष्ट्रवीर दुर्गादास हाई स्कूल गोरसी में 80वां स्वतंत्रता...

      🇮🇳 गांधी चौक में शान से लहराया तिरंगा जय सिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन ।

      शुभ संकेत/कोरबा:-देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में...

      AM81%15 अगस्त की तीन तस्वीरें... और अनूपपुर की सरकारी व्यवस्था का आईना.... पहली तस्वीर जैतहरी नगर परिषद की...

      बांध में छलांग लगाते ही तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम ।

      शुभ संकेत/कोरबा:- मिनीमाता हसदेव बांगो बांध इन दिनों लगातार बारिश के चलते उफान पर है। बांध के 7...