यातायात थाने मे डंप 150 जब्त गाड़ियां होगी नीलाम, शराब पीकर ड्राइव करने वालों पर सख्ती

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। सिविल लाइन स्थित यातायात थाना परिसर में वर्तमान में लगभग 150 वाहन जब्त हालत में खड़े हैं। ये सभी गाड़िया शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में जब्त किए गए हैं। यातायात विभाग द्बारा संबंधित चालकों को कई बार नोटिस भेजकर अपने वाहन सुपुर्दगी में लेने के लिए बुलाया जा रहा है। यदि वाहन मालिक समय पर नहीं आते हैं, तो न्यायालय की अनुमति से इन वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे के अनुसार, जनवरी से अप्रैल तक सघन अभियान के दौरान कुल 1488 वाहन जब्त किए गए हैं, जिनमें अधिकतर मामले मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 यानि शराब पीकर वाहन चलाने के मामले हैं।

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का अधिकतर समय शाम 3 बजे से रात 12 बजे के बीच होता है। इसके पीछे मुख्य कारण शाम के समय नशे का सेवन, काम से लौटते समय जल्दबाजी और देर रात ड्राइविग के दौरान थकान व नींद की कमी है, जिससे वाहन चालकों का ध्यान भटक जाता है और दुर्घटनाएं होती हैं।

वाहनों की सुपुर्दगी के लिए निर्धारित राशि 1०,5०० रुपये से शुरू होती है। यदि चालक के पास लाइसेंस नहीं है तो 5,००० रुपये अतिरिक्त जुर्माना देना होता है। वहीं डेंजरस ड्राइविग के मामले में 2,००० रुपये और जुड़ जाते हैं। इस तरह तीनों स्थितियों में वाहन छुड़ाने के लिए कुल 17,००० रुपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है। बहरहाल जब्त वाहनों के मालिकों को नोटिस देकर उपस्थित होने कहा जा रहा है। यदि वे तय समय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो न्यायालय की अनुमति से नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...