रोजगार दिवस में मोर गांव मोर पानी अभियान की दी गई जानकारी

Date:

Share post:

ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस

श्रमिकों को बताई मनरेगा की विशेषताएं

कोरबा -: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में शनिवार को जागरूकता गतिविधि के रूप में रोजगार दिवस मनाया गया. रोजगार दिवस में श्रमिकों को 06 मई से 15 जून तक जिले में चलाए जा रहे जल सरंक्षण अभियान ,मोर गांव मोर पानी के विषय में जानकारी दी गई। श्रमिकों को बताया गया कि जल सरंक्षण एवं जल संचयन के लिए मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जल संवर्धन संरचनाएं सिंचाई कूप निर्माण, सोखता पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि बनाई जावे। इसके साथ ही मनरेगा के तहत लंबित मजदूरी भुगतान और उसके समाधान की जानकारी दी गई। श्रमिकों को मनरेगा के तहत प्राप्त अधिकारों और मनरेगा की विशेषताओ की जानकारी दी गई.
श्री दिनेश कुमार नाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा सभी जनपद पंचायतों के सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक माह की 07 तारीख को जागरूकता गतिविधि के रूप में ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस आयोजित किये जाए, जिसके परिपालन में आज ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया. रोजगार दिवस में ग्रामीणों,पंजीकृत श्रमिकों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों और हकदारियों की भी जानकारी दी गई. रोजगार दिवस में तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों ने ग्रामीणों,श्रमिकों को जन मनरेगा ऐप,सिक्योर में कार्य स्वीकृति के, एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के महत्व के विषय में भी बताया।मनरेगा के तहत श्रमिकों को प्राप्त अधिकार- जॉब कार्ड का अधिकार,वर्ष में100 दिन के काम की मांग का अधिकार,मजदूरी भुगतान का अधिकार,कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण करने का अधिकार, आदि के विषय में जानकारी दे कर जागरूक किया गया. ग्राम पंचायत महोरा, गिधौरी, नोनबिर्रा, जूनवानी, डोडातराई, दादरकला, नकिया, सरभोका, पोड़ी खुर्द, रतिजा बतरा, पंडरीपानी, देवपहरी, नवागांव कला,देवरी,छुरीखुर्द,मुड़ाली, डोंगरी, चाकाबूढ़ा, विरदा,कसईपाली, रामपुर खोडरी , अमलडिहा, सोलवा, मसान,कोथारी, सिरी, कुम्हारीसानी, सलोरा क, कोडगार रतिजा आदि ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया. रोजगार दिवस में स्थानीय जन प्रतिनिधि,मनरेगा के पंजीकृत श्रमिक,सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...