शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती होने पर छोड़ा, दूसरी शादी रचाने वाला आरोपी गिरफ्तार।…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-जिले के उरगा थाना क्षेत्र में प्यार में धोखे का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को करीब सात माह तक पत्नी की तरह अपने घर में रखा। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बने, जिससे युवती गर्भवती हो गई। वर्तमान में पीड़िता पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है।


आरोप है कि गर्भवती होने के बाद युवक ने युवती को आराम करने का बहाना बनाकर उसके मायके भेज दिया। इसके बाद उसने दूसरी युवती से शादी रचा ली। जब पीड़िता को इस बात की जानकारी मिली तो वह आरोपी के घर पहुंच गई। वहां आरोपी, उसकी नई पत्नी और पीड़िता के बीच जमकर विवाद हुआ।


घटना के बाद पीड़िता ने उरगा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, जिसमें दुष्कर्म की धारा 376 भी शामिल है, के तहत मामला दर्ज किया गया।


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...