आंधी-तूफान बना काल: पेड़ की डाल गिरने से तीन किशोरों की दर्दनाक मौत।…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-शनिवार को सुबह से ही जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का असर देखने को मिला। शाम करीब 5 बजे पाली क्षेत्र में मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।
इसी दौरान चोरका दांड गांव के तीन युवक—शिवराम टेकाम (14 वर्ष), कमलेश बड़ा (18 वर्ष) और दिनेश तिर्की (17 वर्ष)—कहीं से अपने गांव लौट रहे थे। तेज बारिश और आंधी से बचने के लिए तीनों एक पेड़ के नीचे रुक गए। तभी तेज हवा के कारण पेड़ की भारी डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई।


हादसा इतना भयावह था कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...