कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के श्रमिक दीपक रात्रे सहित दो मजदूरों की मौत, परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार – प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

Date:

Share post:

 

सक्ती। जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुंदेली निवासी प्रवासी श्रमिक दीपक रात्रे (21 वर्ष) एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैंना की मृत्यु पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इस जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध सबसे बड़ा अपराध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार इस दुख की घड़ी में दोनों परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है।

 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कुलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दोनों श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जिससे प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में संबल मिल सके।

 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सुरक्षा एवं स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए दोनों दिवंगतों का अंतिम संस्कार जम्मू-कश्मीर में ही उनके परिजनों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम बुंदेली निवासी दीपक रात्रे लगभग एक वर्ष पूर्व अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर के एक ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और भाई भी वहीं कार्यरत थे। दीपक अपने पीछे पत्नी, एक मासूम बच्चे और अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना से पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है।

 

अंत में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा से दिवंगत दीपक रात्रे एवं भूपेंद्र भैंना की पुण्यात्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

      Related articles

      राष्ट्रवीर दुर्गादास हाई स्कूल गोरसी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

       अनूपपुर जैतहरी गोरसी। राष्ट्रवीर दुर्गादास हाई स्कूल गोरसी में 80वां स्वतंत्रता...

      🇮🇳 गांधी चौक में शान से लहराया तिरंगा जय सिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन ।

      शुभ संकेत/कोरबा:-देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में...

      AM81%15 अगस्त की तीन तस्वीरें... और अनूपपुर की सरकारी व्यवस्था का आईना.... पहली तस्वीर जैतहरी नगर परिषद की...

      बांध में छलांग लगाते ही तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम ।

      शुभ संकेत/कोरबा:- मिनीमाता हसदेव बांगो बांध इन दिनों लगातार बारिश के चलते उफान पर है। बांध के 7...