नेशनल हाईवे43 पर अज्ञात वाहन ने आधा दर्जन से अधिक गौवंशों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Date:

Share post:

जिला ब्यूरो रोशन नापित

जिला शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 पर पंचवटी चौराहे के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे आधा दर्जन से अधिक (6 से अधिक) गौवंशों को बेरहमी से कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

इस भीषण हादसे में कई गौवंशों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 से अधिक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा इतना खौफनाक था कि बीच सड़क पर ही घायल गायें काफी देर तक तड़पती रहीं। घटना को अंजाम देने के बाद अनियंत्रित वाहन चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।
गौ सेवकों ने पहुँचाया अस्पताल,

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गौ सेवक और गौ रक्षक तत्काल मौके पर पहुँचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल गायों को रेस्क्यू किया और इलाज के लिए नजदीकी गौशाला भिजवाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। संभागीय ब्यूरो विनोद राठौड़

      Previous article
      Next article

      Related articles

      राष्ट्रवीर दुर्गादास हाई स्कूल गोरसी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

       अनूपपुर जैतहरी गोरसी। राष्ट्रवीर दुर्गादास हाई स्कूल गोरसी में 80वां स्वतंत्रता...

      🇮🇳 गांधी चौक में शान से लहराया तिरंगा जय सिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन ।

      शुभ संकेत/कोरबा:-देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में...

      AM81%15 अगस्त की तीन तस्वीरें... और अनूपपुर की सरकारी व्यवस्था का आईना.... पहली तस्वीर जैतहरी नगर परिषद की...

      बांध में छलांग लगाते ही तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम ।

      शुभ संकेत/कोरबा:- मिनीमाता हसदेव बांगो बांध इन दिनों लगातार बारिश के चलते उफान पर है। बांध के 7...