निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर पुलिस का सख्त एक्शन, 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Date:

Share post:

शुभ संकेत/जांजगीर-चांपा :-पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर बड़ी पहल की है। यातायात पुलिस ने मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना निदेशक को पत्र लिखा है। वहीं विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले 96 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार बलौदा थाना क्षेत्र से गुजर रहा भारतमाला मार्ग अभी निर्माणाधीन है, जिसके चलते यहां वाहन संचालन जोखिम भरा बना हुआ है। लगातार दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यातायात विभाग ने छोटे और बड़े सभी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसके लिए परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग को पत्र भेजा गया है।

इधर यातायात और बलौदा पुलिस की संयुक्त टीम ने निर्माणाधीन मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर मार्ग का उपयोग करने वाले 96 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही कई वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मार्ग का निर्माण पूरा होने तक भारतमाला रोड का उपयोग न करें और सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का ही चयन करें।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...