बांकीमोंगरा की बेटी अर्ची अग्रवाल बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षेत्र का नाम किया रोशन

Date:

Share post:

शुभ सकेत बांकीमोंगरा -: मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर बांकीमोंगरा की होनहार बेटी अर्ची अग्रवाल ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ICAI द्वारा घोषित मई 2026 के परीक्षा परिणाम में अर्ची अग्रवाल ने सफलता हासिल कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव प्राप्त किया।
अर्ची की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा बांकीमोंगरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। परिणाम घोषित होते ही परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। घर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और सभी ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
अर्ची अग्रवाल की इस सफलता पर उनके पिता उमेश कुमार अग्रवाल और माता सरिता अग्रवाल भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि अर्ची ने अपनी पढ़ाई के दौरान लगातार मेहनत की और कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि बेटी की यह उपलब्धि उनके जीवन के सबसे गर्वपूर्ण पलों में से एक है।
परिवार के वरिष्ठ सदस्य पवन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल एवं प्रदीप अग्रवाल ने भी अर्ची को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि अर्ची अपने ज्ञान और प्रतिभा के बल पर भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूएंगी तथा समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी।
गौरतलब है कि CA की परीक्षा देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में गिनी जाती है, जिसे उत्तीर्ण करने के लिए वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता होती है। अर्ची अग्रवाल की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
बांकीमोंगरा सहित पूरे कोरबा जिले में अर्ची अग्रवाल की इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अर्ची की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक मिसाल बनेगी।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...