बाकी मोगरा:-गजरा से सुमेधा रोड पर 15 दिनों से टूटा स्ट्रीट लाइट खंभा, हादसे का इंतजार

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)कोरबा जिले के बाकी मोगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत गजरा से सुमेधा रोड पर पिछले लगभग 15 दिनों से स्ट्रीट लाइट का लोहे का खंभा क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।


क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, महिलाएं और आम नागरिकों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद नगर पालिका परिषद द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है।


स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर नया स्ट्रीट लाइट खंभा लगाया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...