
सक्ती, 1 नवबर 2026// छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ के राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभागीय स्टॉलों का आयोजन किया जाएगा। जहाँ आमजन शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।


