बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष ने किया क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 12 , 4 , एवं 8 में पहुंचकर क्षेत्र में हो रहे सी.सी. रोड़ व डामरीकरण कार्य का निरीक्षण पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया । इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा ने एसईसीएल के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि हमारे निवेदन पर एसईसीएल प्रबंधन ने हमारे पालिका क्षेत्र के कॉलोनियों के जर्जर सड़क का डामरीकरण कार्य करवाये जा रहे हैं , साथ ही हमारे छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय के सरकार के सहयोग से पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा के नेतृत्व में पालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य तेज़ी हो रहे हैं । निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में बन रहे नाली , सड़क व अन्य निर्माण कार्यों को लेकर ठेकेदारों से निवेदन किया कि प्रत्येक कार्यों को अच्छे और लगन से कार्य करें ताकि आने वाले समय में स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानियां ना हो । विकास झा ने कहा कि बरसात से पूर्व जर्जर सड़क, नाली का निर्माण पूर्ण हो, ताकि बरसात में स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार कि परेशानी ना हो । इस दौरान नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा के साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा , बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा , मुकेश झा , सुरज मिश्रा , निखिल , प्रकाश झा आदि उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...