छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर बरकरार, तापमान 44 डिग्री पार, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, हालांकि बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो इलाकों में अगले 2 दिनों तक ग्रीष्म लहर यानी हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई, लेकिन इसका असर गर्मी पर खास नहीं पड़ा।

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 44.5°C तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा रायपुर में 44°C, दुर्ग में 43.6°C, बिलासपुर में 43.4°C और बेमेतरा में 43.1°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज हुआ।मौसम की स्थिति को प्रभावित करने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश से झारखंड और तटीय ओडिशा तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जिसकी वजह से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में ग्रीष्म लहर चल सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर में 20 अप्रैल को हीट वेव और गर्म रात की स्थिति रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। कुल मिलाकर प्रदेश में गर्मी का असर अभी बरकरार रहेगा, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...