जिला साहू संघ सक्ती के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए बलभद्र साहू, क्षेत्र में खुशी की लहर

Date:

Share post:

सक्ती। ग्राम लिमतरा निवासी बलभद्र साहू को जिला साहू संघ सक्ती के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर समाज में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति से समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

 

बलभद्र साहू लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर समाज सेवा, युवाओं को प्रेरित करने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते आ रहे हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं समाज के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठ जनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में साहू समाज और अधिक संगठित एवं मजबूत होगा।

 

इस अवसर पर समाज के लोगों ने कहा कि बलभद्र साहू की कार्यशैली एवं समाज हित में किए जा रहे कार्य समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे। वहीं बलभद्र साहू ने सभी वरिष्ठजनों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज हित में सदैव तत्पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे।

Related articles

अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग ने विभिन्न विभागों की विभागीय कार्यो एवं योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा

अनूपपुर 20 मई 2026-अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग श्री रामलाल रौतेल ने कहा है कि अनूपपुर...

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब ने ग्रहण किया जिला अनूपपुर का पदभार

प्रेस नोट दिनांक – 19.05.2026 नवागत पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब ने ग्रहण किया जिला अनूपपुर का पदभार आज दिनांक 19.05.2026...

साहू समाज जिला सक्ती के जिला कार्यकारी उपाध्यक्ष बने बलभद्र साहू, क्षेत्र में खुशी की लहर

सक्ती। साहू समाज जिला सक्ती में सामाजिक संगठन को मजबूत करने एवं समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने...

साहू समाज जिला सक्ती के जिला कार्यकारी उपाध्यक्ष बने बलभद्र साहू, क्षेत्र में खुशी की लहर

  सक्ती। साहू समाज जिला सक्ती में सामाजिक संगठन को मजबूत करने एवं समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने...