उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल के निवास, जन सैलाब की तरह उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट):–  छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव के बांकीमोंगरा आगमन पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल ने अपने समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी करते हुए पुष्प गुच्छ और गुलदस्ता भेंट कर किया यादगार वेलकम।

पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी मौजूद रहे

सांसद प्रतिनिधि के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत के साथ साथ “कांग्रेस जिंदाबाद, टी एस बाबा जिंदाबाद” के जमकर नारे लगाए

कार्यक्रम के दौरान टीएस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और सभी के बीच उपस्थित रहकर लंबे समय तक बातें की जिससे उपस्थित सभी नागरिकों में खुशी की लहर देखे गई, साथ ही कांग्रेस विचारधाराओं को उनके बीच रखकर पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, महिलागण वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ बैठकर फोटो खिंचवाते हुए खुशियां बाटी।

सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया यह कार्यक्रम से पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा डालने का काम किया, उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों के उत्साह देख पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव और पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि आप ही के जैसा प्रेम भाव रखने वाला कार्यकर्ताओं को देख बड़ा हर्ष होता है आप लोग ही पार्टी की जान हो और हम कामना करते है कि भविष्य में भी आप इसी तरह पार्टी के लिए प्रेम भाव बनाए रखे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी, महिलागण, युवा साथी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बांकीमोंगरा में बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल, चयनात्मक कार्रवाई का आरोप

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा अतिक्रमण एवं बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई...

हितेश साहू का अग्निवीर में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

  सक्ति जिले के जैजैपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सेंदुरस निवासी होनहार युवा हितेश साहू का भारतीय सेना के अग्निवीर...

ट्रेनों में चोरी करने वाले महिला गिरोह पर जीआरपी का एक्शन, नेटवर्क की जांच जारी…

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-बिलासपुर में ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय महिला गिरोह के खिलाफ जीआरपी को बड़ी कामयाबी मिली...

बाकी मोगरा:-गजरा से सुमेधा रोड पर 15 दिनों से टूटा स्ट्रीट लाइट खंभा, हादसे का इंतजार

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)कोरबा जिले के बाकी मोगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत गजरा से...