कलेक्टर महोदय जी,को संयुक्त ए.एन.एम. एसोसिएशन संघ के द्वारा 13 सूती मांग को लेकर ज्ञापन

Date:

Share post:

-अनूपपुर महेश जिला ब्यूरो की रिपोर्ट दिनांक 18 6 2026

वर्षों से संविदा में कार्यरत A.N.M. को नियमित किया जाये एंव नियमित कर्मचारियों के भांति NPS ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा, डी.ए., गृह भाड़ा भत्ता, सी.सी.एल., अनुकम्पा नियुक्ति सहित सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाये।

A.N.M. को नर्सिंग केडर में पूर्व की भांति पुनः वापिस लिया जाये। साथ ही नाम परिवर्तन कर RHO किया जाये।

वर्षों से चली आ रही वेतन विसंगित को दूर कर A.N.M. को ग्रेड पे 3200-3400 किया जाये साथ ही योग्यता के आधार पर विभागीय पदों पर पदोन्नति दी जाये दिनांक-

ग्रामीण एवं शहरी सभी A.N.M. को भी कार्य प्रोत्साहन राशि PBI (15000/-) रूपये दी जाये क्योंकि A.N.M. के द्वारा ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी कार्यों को संपादित किया जाता है।

A.N.M. को विभागीय प्रशिक्षण (पूर्व की भांति) GNM, B.Sc., Nursing, Nursing Tutior Course पूर्व की भांति पुनः शुरू किये जायें जो कि वर्तमान में बंद किये गये हैं।

NHM के पत्र एन.एच.एम. / मातृ शिशु स्वास्थ्य/2025/1238 A.N.M. भोपाल दिनांक 1412/2025 के अनुसार एवं पूर्व में भी पत्र/07 टीकाकरण/2020/524 भोपाल दिनांक 10/11/2020 के आदेशानुसार A.N.M. विहीन क्षेत्र में CHO/N.O. Nursingh Officer द्वारा टीकाकरण कार्य करने के लिए आदेश है, जो कि आज दिनांक तक लागू नहीं किये गये।

वर्ष 2021 से SHC पर मिलने वाला फंड बिना A.N.M. की जानकारी के CHO द्वारा खर्च किया जा रहा है। जबकि शासन के अनुसार 20,000/- रूपये की राशि A.N.M. एवं 30,0000/- रूपए की राशि CHO के नाम से जन आरोग्य समिति में एकत्रित किये जा रहे हैं अतः A.N.M. की राशि पृथक करने की कृपा करें।

भोपाल के आदेशानुसार सार्थक संस्थाओं पर बैठकर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेशित किया गया है, जबकि A.N.M. एक फील्ड कर्मचारी है। जिसको प्रतिदिन 02 से 03 गाँव व मजरे टोले में जाकर स्वास्थ्य सेवाएँ देनी पड़ती है। जैसे टीकाकरण ANC, PNC. UWIN APP, ANMOL APP, IHIP, HMIS, HBNC, NCD, TB, सिकल सेल HRP परिवार कल्याण इत्यादि घर-घर जाकर देनी होती है एवं जो कि पूर्णतः नेटवर्क रहित है। इस स्थिति में A.N.M. को सार्थक से मुक्त रखा जाये।

समयमान वेतन वृद्धि HRA एरियर्स TBI काटी गई वेतन को निर्धारित समय पर शीघ्र भुगतान किया जाये।

जिले के अभी तक सभी A.N.M. के पास सिस्टम (Tablet Mobile) उपलब्ध नहीं कराये गये। किसी के पास टेबलेट है तो किसी के पास सिम, किसी के पास कुछ नहीं है। जब तक सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा A.N.M. के द्वारा कोई भी कार्य ऑनलाईन नहीं किया जायेगा। दिनाँक

अनमोल पोर्टल एक टेक्निकल पोर्टल है, जिसमें आये दिए एरर संबंधी समस्याएँ होती रहती हैं, जिसके कारण उसमें गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में त्रुटि होना संभव है। हितग्राही को दी जाने वाली राशि A.N.M. से वसूल न किया जाए

म.प्र. सेवा पदोन्नति नियम 2005 के नियम-5 के अंतर्गत् बहुद्देशीय संवर्ग A.N.M. को शिक्षा के आधार पर विभागीय पदों पर पदोन्नति दी जाए

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...