हाथी के द्वारा दीवाल गिरने,से मालवा में दब गया वृद्ध घायल जैतहरी अस्पताल में चल रहा उपचार*

Date:

Share post:

अनूपपुर/30 जन जिला ब्यूरो महेश प्रजापति जैतहरी थाना अंतर्गत चोई गांव के पडमनिया टोला में मंगलवार की रात 9 बजे धनगवां बीट के जंगल से आए एक अकेला नर हाथी द्वारा भोला प्रसाद पिता छोटू राठौर उम्र 70 वर्ष के घर के पास धान रखने वाले कुठला को तोड़कर धान निकाल कर खाते हुए घर के पास पहुंचा इसी दौरान 70 वर्षीय वृद्ध भोला प्रसाद बाथरूम के लिए घर से निकल ही रहे थे कि हाथी द्वारा ईट की दीवाल जिसे मुरूम से जोड़ा गया रहा को लकड़ी के गेट सहित धक्का मार के तोड़ दिया दीवाल गिरने से मलवा में वृद्ध दब गए जिससे उनके हाथ पैर एवं कमर में चोट आने पर सूचना मिलते ही वन विभाग के गश्ती दल के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी लाए जाने पर ड्यूटी डॉक्टर सुयांशु दास द्वारा मरीज को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है डॉक्टर दास द्वारा बताया गया कि वृद्ध की हालत स्थिर है जिनके अन्य परीक्षण एवं बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया जावेगा।
वही एक अकेला हाथी ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई गांव के अनेकों टोला/मोहल्ला में तेजी तेजी से भाग कर लोगों के घरों की दीवालो को फोड़ते हुए खेतों में लगे कटहल एवं अन्य तरह की फसलों को आहार बना रहा है।
तीन हाथियों का समूह सोमवार एवं मंगलवार की मध्य रात कोतवाली थाना तहसील एवं वन परिक्षेत्र अनूपपुर के ग्राम पंचायत पोंडी मानपुर एवं बरबसपुर के ग्रामीण अंचलों में देर रात चुपचाप तरीके से पहुंचकर कई ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेत एवं बांड़ी में लगे सब्जी एवं अन्य फसलों को खा कर नुकसान पहुंचाते हुए मंगलवार की सुबह पोंडी एवं खांड़ा के जंगल में दूसरे दिन दिनभर विश्राम करने बाद देर रात जंगल से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग को पोंडी गांव के सांधा के पास से पार करते हुए जिला मुख्यालय अनूपपुर से 5 किलोमीटर दूर स्थित बरबसपुर गांव में प्रवेश कर ग्रामीणों के घरों को तोड़फोड़ कर खेत एवं बांड़ी में लगे फसलों सब्जियों को आहार बनाते हुए वर्तमान समय बरबसपुर ग्राम के टोला मोहल्ला में विचरण कर रहे हैं

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...