
मालखरौदा। आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक मालखरौदा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुकेश अहलावत जी का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी एवं उत्साह के साथ फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी श्री मुकेश अहलावत जी ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति और जनसेवा के संकल्प के साथ प्रदेश में लगातार मजबूत हो रही है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यकारी अध्यक्ष श्री उत्तम जायसवाल जी ने कार्यकर्ता साथियों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा जी ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी श्री मुकेश अहलावत जी की उपस्थिति में संतोष ओगर, यादराम भारद्वाज, छगन महाराज, संतोष चौहान, पुष्पेंद्र बहादुर, छतराम यादव, सूरज भारती, सागर दहरिया सहित उनकी पूरी टीम ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थामा।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी श्री मुकेश अहलावत जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री उत्तम जायसवाल जी, प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश बघेल जी, लोकसभा प्रभारी श्री ललित बघेल जी, जांजगीर-चांपा लोकसभा अध्यक्ष श्री परमेश्वर सांडे जी, रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष श्री जे.पी. तिवारी जी, लोकसभा उपाध्यक्ष श्री टीकेश्वर चंद्र जी, जिला अध्यक्ष श्री ईश्वर साहू जी, महिला विंग जिला अध्यक्ष बसंती खांडे जी, जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव जी, जिला कोषध्यक्ष मनीष टंडन जी, जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडे जी, ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना मैत्री जी, ब्लॉक संगठन मंत्री कमलधर यादव जी, होरीलाल चन्द्र जी, गोकुल साहू,डॉ । ईश्वर चंद्र, सरजू जांगड़े, प्रेम जांगड़े,पप्पू वारले, केदार टंडन सहित बड़ी सांख्य में कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी और समर्थक उपस्थिति रहे .बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सकारात्मकता और सशक्त बनाना, सद्स्यता अभियान को गति देना तथा जनहित के मुद्दे को मज़बूती से उठाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।वक्ताओ ने कार्यकर्ताओं से अगामी कार्यक्रमो में पुरे उत्साह के साथ भाग लेकर आम आदमी पार्टी के विचार धारा को जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया।


