अनूपपुर जैतहरी
गोरसी। राष्ट्रवीर दुर्गादास हाई स्कूल गोरसी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, राधा-कृष्ण, भारत माता, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, मां सरस्वती एवं भारतीय सेना की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकी के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, महान व्यक्तित्वों और देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक श्री शंकर सिंह राठौर एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही : श्री संतलाल, रजनी राठौर, राहुल देव, प्रदीप कुमार, काजल गुप्ता, खुशी शुक्ला, लक्ष्मी राठौर, आरती केवट एवं पूनम गुप्ता।
साथ ही समारोह में अभिभावकों एवं क्षेत्र के नागरिकों, महिला एवं पुरुषों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्शायी। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत झांकियों और देशभक्ति कार्यक्रमों की, उपस्थित लोगों ने सराहना की।
पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।


