
*केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले होंगे मुख्य अतिथि*
*बिलासपुर, छत्तीसगढ़।* रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं गौरव सम्मान समारोह का आयोजन 09 सितम्बर 2026, बुधवार को किया जा रहा है।
पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम, मिशन अस्पताल रोड, बिलासपुर में शाम 4:00 बजे से 7:30 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात शाम 7:30 बजे से स्नेह भोज का आयोजन रखा गया है।
इस गरिमामय समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में पार्टी के वैचारिक प्रेरणास्रोत छत्रपति शिवाजी महाराज, शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं रानी लक्ष्मीबाई के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा होगी।
श्रीमती उषा आफले ने बताया कि यह सम्मेलन समाजसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व को सम्मानित करने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। RPI (आठवले) गर्व से NDA गठबंधन का अभिन्न हिस्सा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे समय की गरिमा को ध्यान में रखते हुए शाम 4 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।


