वार्ड क्रमांक 66 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती विनीता कंवर चुनाव में दूसरे स्थान पर रहीं, उन्होंने क्षेत्र के  जनता, कार्यकर्ताओं एवं भाजपा संगठन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: नगरीय निकाय चुनाव में कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 66 से पार्षद बनने के लिए श्रीमती विनीता कंवर ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट से अपनी किस्मत आजमाई। विनीता कंवर ने भारतीय जनता पार्टी के विश्वास पर खरा उतरते हुए पूरे दमदारी से चुनाव लड़ा। उन्होंने इस मुकाबले में खुद को अपनी और कार्यकर्ताओं के मेहनत तथा लगन के बूते दूसरे स्थान पर लाकर खड़ा किया। वार्ड क्रमांक 66 के चुनाव में पड़े कुल विधिमान्य 2334 मतों की गिनती की गई, जिसमें 751 वोट विनीता कंवर जी को मिला हैं। इस प्रकार जनमत से विनीता कंवर जी को वार्ड में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

विनीता कंवर ने वार्ड क्रमांक 66 के सभी क्षेत्रों में अपना प्रचार-प्रसार किया, तथा उन्हें जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। निगम क्षेत्र की जनता ने भी उन्हें अपना मतदान कर दूसरे स्थान तक पहुंचाया। संगठन ने विनीता कंवर जी को चुनाव लड़ने का मौका दिया तथा जनता ने उनपर भरोसा दिखाया, इसके लिए उन्होंने संगठन का और अपने क्षेत्र के जनता का आभार जताया है, तथा सभी कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों को भी तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से चुनाव के इस कड़ी परीक्षा में उनका साथ दिया।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...