अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जेठा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Date:

Share post:


सक्ती। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दिनांक 1 मई 2026 को ग्राम पंचायत जेठा के नवधा चौक में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क कानूनी सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती लीना अग्रवाल, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रमिक देश की आर्थिक प्रगति की रीढ़ हैं और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना समाज की नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, श्रम कानूनों एवं अन्य कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
वहीं कु. पुष्पलता मारकंडे, अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) सक्ती ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा, महिला श्रमिकों के अधिकार, ईएसआई, पीएफ एवं श्रम कानूनों से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की, ताकि श्रमिक किसी भी कानूनी समस्या का सामना करने में सक्षम हो सकें।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिकजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती सुशीला मनोज चंद्रा सहित पैरालीगल वॉलेंटियर मनीष साहू, पहलाद बंजारे एवं भुनेश्वर साहू की भी उपस्थिति रही।
शिविर का समापन श्रमिकों को विधिक जानकारी से संबंधित पुस्तिकाएं एवं हेल्पलाइन नंबर वितरित कर किया गया।

Related articles

अशोकनगर–बिरकोना मार्ग बना अव्यवस्था की मिसाल: सड़क जर्जर, नाली घटिया, लाइट बंद—कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी…

शुभ संकेत/बिलासपुर:-अशोकनगर चौक से बिरकोना वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर तक जाने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति को...

अनूपपुर , सीटू जिला समिति अनूपपुर ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जगह-जगह हर्षोल्लास के साथ किया झंडा रोहण व विचार गोष्ठी का आयोजन...

अनूपपुर , सीटू जिला समिति अनूपपुर ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सीटू जिला समिति अनूपपुर द्वारा जैतहरी, जमुना...

बांकीमोंगरा: पार्षद रम्भा बाई की ईमानदारी पर वार्डवासियों ने जताया भरोसा, डिंकी कौर के आरोपों को बताया निराधार

बांकीमोंगरा -:  नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 14, कटाईनार-2 में चल रहा विवाद अब एक नया...

कोरबा जिला के ग्राम जवाली के होनहार छात्र आदित्य ने 10 वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 86.5%  प्रतिशत अंक...

चाकाबुड़ा :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे को घोषित किए गए।...