उर्वरक उपलब्ध नहीं होने की शिकायत का हुआ समाधान, किसान ने जताया मुख्यमंत्री का आभार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन की समस्याओं का तत्काल हो रहा समाधान, अब शासकीय योजनाओं का लाभ पाने का मार्ग हुआ सुगम

Date:

Share post:

 

 

 

सक्ती, 30 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन की जनसेवा, सुशासन और जवाबदेही के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से जिले में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को समय पर राहत मिल रही है। इसी क्रम में विकासखंड डभरा के ग्राम चुरतेली निवासी श्री रघुनंदन सिदार द्वारा कृषि आदान (उर्वरक) उपलब्ध नहीं होने संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होने के पश्चात संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की गई तथा शिकायतकर्ता से संपर्क कर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त की गई। इसके बाद विकासखण्ड डभरा अंतर्गत प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कुसमूल के माध्यम से कृषक को उसकी भूमि के अनुरूप परमिट जारी कर आवश्यक उर्वरक तत्काल उपलब्ध कराया गया। साथ ही शिकायत का सफलतापूर्वक निराकरण करते हुए शिकायतकर्ता को आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। शिकायत के निराकरण के पश्चात श्री रघुनंदन सिदार ने समाधान पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करते ही अब आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान हो रहा है। श्री सिदार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत प्रदान कर रही है, जो अत्यंत सराहनीय है।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...