ओम गवेल बनाए गए कोरबा जिला महासचिव, प्रदेश कार्यसमिति ने जताया भरोसा

Date:

Share post:

कोरबा(विनोद साहू की रिपोर्ट) –: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला की महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में रखी गई। जहां प्रदेश अध्यक्ष  अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासविच विश्वदीपक राई, प्रदेश महामंत्री मनोज मिश्रा जी की अनुशंसा एवं कोरबा जिला मार्ग दर्शन मंडल सदस्य कृष्ण गोपाल मित्तल, हितेश अग्रवाल, राहुल डिक्सेना, विनोद साहू ,देवेंद्र श्रीवास के नेतृत्व में कोरबा जिला अध्यक्ष शशिकांत ने ओम गवेल को कोरबा जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। गवेल ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठ मार्गदर्शकों एवं जिलेभर से पहुंचे पत्रकार साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। जिसका वे पूरे लगन के साथ निर्वहन करेंगे। ओम गवेल पत्रकारिता के क्षेत्र में शुरुआत से ही सक्रिय और संघर्षशील रहे हैं। कुसमुंडा ब्लॉक में उन्होंने लगातार 5 वर्षों तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए पत्रकार हितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में कुसमुंडा में जिलास्तरीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का भव्य कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसकी पूरे जिले में सराहना हुई। इसके अलावा उनके सानिध्य में कुसमुंडा में जल्द ही पत्रकारों के लिए एक भवन का भी निर्माण होना है। जिसकी घोषणा स्वयं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की है। इस अवसर पर कार्यकम में ओम गवेल ने आगे कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ केवल एक संगठन नहीं बल्कि पत्रकारों की आवाज और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला संगठन है। वे संगठन की मजबूती, पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर कोरबा जिले व ब्लॉक के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने ओम गवेल को उनकी नवीन जिम्मेदारी के लिए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...