करेंट की चपेट में आकर मवेशी की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही का खामीयाजा भुगत रहे आमजन:- जीवन यादव सांसद प्रतिनिधि

Date:

Share post:

छुरी:- बरसात के मौसम आते ही बिजली विभाग की लचर व्यवस्था सामने आने लगती हैं, कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम लोतलोता में करेंट के चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सांसद प्रतिनिधि जीवन यादव ने बताया कि किसान होरी लाल यादव इस वर्ष खेती के लिए मेहनत मजदूरी की कमाई से 25000/- रूपए जुटा कर एक जोड़ी बैल लिया था, जो आज दोपहर मैदान में चरने गया था कि मोहल्ले में पड़ने वाले बिजली आपूर्ति ट्रांन्सफॉर्मर जिसके केबल अस्त-व्यस्त कटे एवं छीले हुए हैं, जिसके चपेट में आकर मवेशी की मौत हो गई। होरीलाल यादव अब इस वर्ष अपनी खेती के कार्य करने के लिए चिंतित हैं।
सांसद प्रतिनिधि जीवन यादव ने आगे कहा कि जर्जर तार की जानकारी विभाग को कई मर्तबा दूरभाष व मौखिक रूप से दिया जा चुका हैं उसके बाद भी इस ओर अभी तक कोई पहल नहीं किया गया जिसका खामियाजा आमजन भुगतने को मजबूर हैं।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग को किसान को हुई क्षति का भरपाई करनी हो गई व अस्त व्यस्त तार की मरम्मत कार्य करनी होगी, अगर किसान कि क्षति का भरपाई विभाग नहीं करती हैं तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जो पूरा विभाग जिम्मेदार होगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...