कोरबा जिला के ग्राम जवाली के होनहार छात्र आदित्य ने 10 वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 86.5%  प्रतिशत अंक प्राप्त किए

Date:

Share post:

चाकाबुड़ा :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे को घोषित किए गए। इसमें कोरबा जिला के ग्राम जवाली के होनहार छात्र आदित्य ने 10 वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 86.5%  प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। आदित्य,जंतलाल टांडिया,निवासी ग्राम जवाली के सुपुत्र हैं जोकि पेशे ड्राइवर है,गरीब परिवार से आते है।और जी.एच.एस.एस. हायर सेकेंडरी स्कूल,जवाली के छात्र हैं,आदित्य की इस उपलब्धि से जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं स्कूल प्रबंधन भी गर्व महसूस कर रहा है। स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षकों और पूरे स्टाफ ने आदित्य की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।आदित्य ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने मम्मी पापा गुरुजनों को दिया
इस मौके पर परिजनों ने भी आदित्य की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। क्षेत्रवासियों ने भी इस उपलब्धि पर आदित्य और उसके परिवार को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए इसे प्रेरणादायक बताया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...