जर्जर सड़कों से मिलेगी मुक्ति! बांकीमोंगरा में डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन, कटाईनार से विकास कार्यों की शुरुआत।

Date:

Share post:

जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत, चरणबद्ध तरीके से अन्य वार्डों में भी कराया जाएगा डामरीकरण; 1 नवंबर 2027 से पहले स्थापित होगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा।

शुभ संकेत/बांकीमोंगरा: (प्रकाश साहू की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सड़क निर्माण एवं डामरीकरण कार्यों की शुरुआत की गई। लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। इसी कड़ी में कटाईनार के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 में डामरीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, पार्षद अश्वनी मिश्रा, पार्षद श्रीमती रम्भा हेम सिंह कंवर, एल्डरमैन श्रीमती राखी अग्रवाल, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।


नगर के विभिन्न वार्डों एवं कॉलोनियों में सड़कें काफी समय से जर्जर अवस्था में हैं। ऐसे में डामरीकरण कार्य पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय रहवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रथम चरण में वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 कटाईनार में कार्य कराया जाएगा। इसके पश्चात नगर के अन्य वार्डों में भी प्राथमिकता के आधार पर अत्यंत जर्जर सड़कों का डामरीकरण कराया जाएगा।

इस दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या रही है। डामरीकरण कार्य प्रारंभ होने से निश्चित रूप से स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी। हमारी कोशिश है कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो और विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

वहीं पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि “नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा को विकास की दिशा में आगे बढ़ाना हमारा संकल्प है। नगर के जिन वार्डों में सड़कें जर्जर हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा। कटाईनार के वार्ड 13 एवं 14 से डामरीकरण कार्य की शुरुआत की गई है। इसके बाद अन्य वार्डों में भी आवश्यकता के अनुसार कार्य कराया जाएगा। हमारा प्रयास है कि नगरवासियों को बेहतर सड़क, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। साथ ही 1 नवंबर 2027 से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित कर भव्य राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

विकास झा ने कहा कि नगर के विकास में जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। डामरीकरण कार्य प्रारंभ होने से वार्डवासियों को जर्जर सड़कों से राहत मिलेगी। मैं सभी वार्डवासियों से अपील करता हूं कि निर्माण कार्य के दौरान संबंधित एजेंसी एवं कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें। सड़क निर्माण के बाद कुछ दिनों तक पानी का छिड़काव या पानी का बहाव न होने दें, जिससे सड़क की मजबूती एवं गुणवत्ता बनी रहे। हमारा उद्देश्य केवल सड़क बनवाना नहीं, बल्कि उसका लंबे समय तक टिकाऊ रहना भी है।

पार्षद अश्वनी मिश्रा ने कहा कि “वार्डवासियों की लंबे समय से मांग थी कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों का डामरीकरण कराया जाए। आज भूमिपूजन के साथ इस कार्य की शुरुआत होना वार्ड के लिए खुशी की बात है। इससे लोगों का आवागमन आसान होगा और बारिश सहित अन्य मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। हम वार्ड की समस्याओं को लगातार नगर पालिका के समक्ष रखते रहेंगे और विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

1 नवंबर 2027 से पहले स्थापित होगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा!

वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि आगामी 1 नवंबर 2027 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस से पूर्व नगर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही राज्य स्थापना दिवस को भव्य एवं गरिमामय तरीके से मनाने की तैयारी की जाएगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में आसपास के जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

      Related articles

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...

      सीएसईबी के 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल पर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

      दर्री पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर सहित करीब एक लाख रुपये के चोरी के उपकरण बरामदशुभ...

      शराब के लिए ₹500 नहीं देने पर युवक से मारपीट, बेल्ट से पीटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

      बांकीमोंगरा में शराब भट्ठी से लौट रहे दो युवकों को रास्ते में रोककर की थी मारपीट, पुलिस ने...

      राज्योत्सव समारोह में होंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

       सक्ती, 1 नवबर 2026// छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप...