टेंडर हुए समस्त कार्यों का निर्माण 7 दिवस में प्रारंभ करे पालिका अन्यथा विपक्ष करेगी नगर पालिका बाँकी मोंगरा का तालाबंदी

Date:

Share post:

बाँकीमोंगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व एव पार्षद तेजप्रतापसिंह एव नवीन कुकरेजा के विशेष उपस्थिति में विपक्षी दल के समस्त पार्षदों ने नगर पालिका के सीएमओ के अनुपस्थिति में आरआई अजीत क्षत्रिय एव मेहता को ज्ञापन सौपते हुए नगर पालिका क्षेत्र में पूर्व में जीतने भी निर्माण कार्यों का भूमि पूजन हुआ है एव कार्यआदेश जारी हुआ है उन सभी कार्यों को 7 दिवस के भीतर प्रारंभ करने एव कार्य प्रारंभ से पहले पार्षदों को सूचना देने की माँग की गई एव साथ ही साथ चेतावनी दी गई कि 7 दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ न होने की दशा में नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शांसन प्रशासन की होगी
इस अवसर पर पार्षद तेजप्रताप एव नवीन कुकरेजा ने समस्याओं को रखते कहा की  बाँकी मोंगरा नगर पालिका क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है परंतु पालिका आँख बंद करके बैठी हुई है आख़िर कब तक केवल भूमि पूजन होगा कार्य भी तो प्रारंभ होना चाहिए।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा की नगर पालिका बाँकी मोंगरा में मनमानी अपने चरम पर 1 महीना बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ न कर पाना बताता है की पालिका की शासन प्रशासन दोनों सिस्टम फेल है जिस कार्यों की ज़रूरत नहीं है इस कार्यों को युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है परंतु जनहित से जुड़े कार्यों को करवाने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है साथ ही साथ अगर कही कार्य प्रारंभ भी हो गया है तो पार्षद को सूचना देना ज़रूरी नहीं समझते है आज हमारे सभी साथी पार्षदों द्वारा संयुक्त रूप पत्र देकर माँग किया गया है कि 7 दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ किया जाये अन्यथा हमारे द्वारा 8वे दिन पालिका में तालाबंदी किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद संदीप डहरिया,लालू तालिका साहू,शाहिद कुजूर,इंद्रजीत बींझवार,प्यारेलाल दिवाकर, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों पर बरसीं सीटू की प्रांतीय महासचिव किशोरी वर्मा बोलीं—सरकार हर मोर्चे पर असफल, 1 से...

      अनूपपुर, 24 अक्टूबर 2026।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (सीटू), जिला समिति अनूपपुर के छठे जिला सम्मेलन में...

      मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 40 बुजुर्ग जगन्नाथ पुरी तीर्थयात्रा पर रवाना जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण...

       मालखरौदा, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र के 40 बुजुर्गों को...

      अनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत में दुर्गा विसर्जन ग्राम पाटन वार्ड 8 अमहाटोला ठाकुर बाबा में दुर्गा मां का 9 दिन...

      ग्राम पंचायत पाटन में माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के दौरानअनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत...

      मालखरौदा में आज रात 8 बजे होगा रावण दहन, डांस कार्यक्रम भी बनेगा आकर्षण का केंद्र धर्म की अधर्म पर...

       मालखरौदा, जिला सक्ती। धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय के...