पत्रकारों से माफी के बाद भागवत विश्वकर्मा का बहिष्कार समाप्त, सम्मान का दिया भरोसा ।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बांकी मोंगरा:- पत्रकारों एवं मीडिया से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा बांकी मोंगरा के पत्रकारों के समक्ष उपस्थित हुए और अपनी टिप्पणी को अनुचित बताते हुए खेद व्यक्त कर क्षमा मांगी। उनके स्पष्टीकरण के बाद पत्रकारों ने बहिष्कार समाप्त करने का सामूहिक निर्णय लिया।

बैठक के दौरान भागवत विश्वकर्मा ने कहा कि पत्रकारों के पोस्ट पर की गई उनकी टिप्पणी उचित नहीं थी। इससे पत्रकारों के मान-सम्मान को ठेस पहुंची, जिसके लिए उन्होंने क्षमा मांगी। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी या पोस्ट नहीं करने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने पत्रकारों से पूर्व की तरह सामाजिक एवं पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए आपसी संवाद और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की बात कही। साथ ही उन्होंने अपने कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों के बहिष्कार का पूर्व निर्णय समाप्त करने का आग्रह किया।

भागवत विश्वकर्मा के स्पष्टीकरण, खेद और क्षमा मांगने के बाद उपस्थित पत्रकारों ने आपस में विचार-विमर्श किया। इसके बाद पत्रकारों ने सामूहिक रूप से उनके समाचारों के बहिष्कार को समाप्त करने का निर्णय लिया।

      Related articles

      शक्कर की कीमतों में वृद्धि त्यौहार फीका कर रही है भाजपा और मोदी सरकार : माकपा

      जैतहरी। त्यौहार के अवसर पर शक्कर की कीमतों में हुई अकल्पनीय बढ़ोतरी से साफ है कि भाजपा बात...

      ग्राम पंचायत कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: सचिव निलंबित, तकनीकी सहायक अटैच और सरपंच के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

        सक्ती 19.08.2026// ग्राम पंचायत कचंदा में अप्रैल माह के दौरान मनरेगा योजना के तहत निर्मित नाली के क्षतिग्रस्त...

      सावन महोत्सव में परोसे गए रसगुल्ले में संदिग्ध कीड़ा मिलने का आरोप पत्रकार के विरोध पर विवाद*

       गौतम टेंट हाउस की खाद्य व्यवस्था पर उठे सवाल जांच कर दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने...

      रिटायरमेंट फंड खाते में आते ही 30 लाख की निकासी, बेटे पर जाली हस्ताक्षर से चेक लगाने का आरोप

      जिला ब्यूरोश प्रजापति की खास रिपोर्टजैतहरी। कोल माइंस कर्मचारी के सेवानिवृत्ति फंड की राशि बैंक खाते में आते...