विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Date:

Share post:

चाकाबुड़ा( विनोद साहू की रिपोर्ट):- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेसर्स ए.सी.बी. (इंडिया) लिमिटेड, 2×135 मेगावाट (270 मेगावाट) ताप विद्युत संयंत्र, ग्राम-कसाईपाली, तहसील पाली, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा संयंत्र परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।संयंत्र प्रमुख श्री राजेश कुमार सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों से पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने, जैव विविधता के संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम है।विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.” के अनुरूप संयंत्र प्रबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सतत् पर्यावरणीय पहलों को निरंतर बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराया गया।
कार्यक्रम में संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई...

  रायपुर। प्रदेश स्तरीय जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को रायपुर स्थित विमतारा...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना सुशासन तिहार के...

  सक्ती 6 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सक्ती जिले के...

इंसानों को नहीं जंगली जानवरों की चिंता,छीरापटपर मे एक्सीडेंट से घायल मादा जंगली सूअर की मौत,मृत्यु के 15 घंटा बाद हो सका दाह संस्कार*

अनूपपुर06 जून//शासकीय पदो में आने बाद इंसान इतना व्यस्त हो जा रहा है कि विभिन्न तरह की घटनाओं...

जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, युवाओं की आवाज़ बनी बड़ी बहस

  नई दिल्ली, 6 जून 2026। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा बड़ा...