शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-भारतीय जनता युवा मोर्चा (छत्तीसगढ़) के प्रदेश कोषाध्यक्ष भैया विकास झा जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री विकास झा जी का कुशल नेतृत्व, संगठन के प्रति अटूट समर्पण एवं जनसेवा का भाव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है। जन्मदिवस के इस विशेष मौके पर सभी ने उनके सुखमय, सफल एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।



