आदिशक्ति पब्लिक स्कूल बेल्हाडीह का भव्य शुभारंभ 15 जून को

Date:

Share post:


मालखरौदा/सक्ती। विकासखंड मालखरौदा के ग्राम बेल्हाडीह में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत आदिशक्ति पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ 15 जून 2026, सोमवार को किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह दोपहर 3 बजे से शिक्षा नगरी, बेल्हाडीह में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आर.एल. चन्द्रा (सेवानिवृत्त प्रधानपाठक) होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता श्रीमती संतोषी खगेश्वर प्रसाद चन्द्रा (सरपंच, ग्राम पंचायत बेल्हाडीह) करेंगी। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विद्यालय परिवार ने क्षेत्रवासियों, अभिभावकों एवं शिक्षाप्रेमियों को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए कहा है कि यह विद्यालय ग्रामीण अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के संचालक एवं समस्त शिक्षकगण ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने तथा नवस्थापित विद्यालय को अपना आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण
तिथि : 15 जून 2026, सोमवार
समय : दोपहर 03 बजे से
स्थान : शिक्षा नगरी, बेल्हाडीह (विकासखंड मालखरौदा, जिला सक्ती)
संपर्क : 8805706277, 7354956616।

      Related articles

      केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों पर बरसीं सीटू की प्रांतीय महासचिव किशोरी वर्मा बोलीं—सरकार हर मोर्चे पर असफल, 1 से...

      अनूपपुर, 24 अक्टूबर 2026।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (सीटू), जिला समिति अनूपपुर के छठे जिला सम्मेलन में...

      मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 40 बुजुर्ग जगन्नाथ पुरी तीर्थयात्रा पर रवाना जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण...

       मालखरौदा, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र के 40 बुजुर्गों को...

      अनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत में दुर्गा विसर्जन ग्राम पाटन वार्ड 8 अमहाटोला ठाकुर बाबा में दुर्गा मां का 9 दिन...

      ग्राम पंचायत पाटन में माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के दौरानअनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत...

      मालखरौदा में आज रात 8 बजे होगा रावण दहन, डांस कार्यक्रम भी बनेगा आकर्षण का केंद्र धर्म की अधर्म पर...

       मालखरौदा, जिला सक्ती। धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय के...