11 फीट के किंग कोबरा का वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:- कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज अंतर्गत ग्राम छुईढोड़ा में उस समय ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब एक विशालकाय किंग कोबरा अचानक एक घर में घुस गया। घर के भीतर मौजूद लोगों ने सांप को देखते ही बाहर निकलकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन्यजीव रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण पांडे, मुख्य वन संरक्षक मनोज पाण्डेय और वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देश पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वन्यजीव विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी और सिद्धांत जैन ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करीब 11 फीट लंबे किंग कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सर्प को पंचनामा तैयार कर उसके प्राकृतिक वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

वन विभाग ने बताया कि किंग कोबरा भारत का सबसे लंबा विषैला सर्प है और इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 के तहत सर्वोच्च कानूनी संरक्षण प्राप्त है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव या सर्प के दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें। अधिकारियों के अनुसार किंग कोबरा जैव विविधता और जंगलों के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

      Related articles

      केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों पर बरसीं सीटू की प्रांतीय महासचिव किशोरी वर्मा बोलीं—सरकार हर मोर्चे पर असफल, 1 से...

      अनूपपुर, 24 अक्टूबर 2026।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (सीटू), जिला समिति अनूपपुर के छठे जिला सम्मेलन में...

      मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 40 बुजुर्ग जगन्नाथ पुरी तीर्थयात्रा पर रवाना जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण...

       मालखरौदा, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र के 40 बुजुर्गों को...

      अनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत में दुर्गा विसर्जन ग्राम पाटन वार्ड 8 अमहाटोला ठाकुर बाबा में दुर्गा मां का 9 दिन...

      ग्राम पंचायत पाटन में माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के दौरानअनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत...

      मालखरौदा में आज रात 8 बजे होगा रावण दहन, डांस कार्यक्रम भी बनेगा आकर्षण का केंद्र धर्म की अधर्म पर...

       मालखरौदा, जिला सक्ती। धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय के...