कोरबा (आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट) -: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ अनिल जय हिंद जी के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के समस्त 39 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। राजेश मानिकपुरी को एक बार फिर से जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।कोरबा जिला में उनके कार्यकाल काल मे पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की एक अलग पहचान बनी। प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग माननीय केशव चंद्राकर जी ने राजेश मानिकपुरी को कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष नियुक्त कर भरोसा जताया है। राजेश मानिकपुरी ने इस नियुक्ति पर आदरणीय डॉ चरण दास महंत जी नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत जी, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल जी, पूर्व विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर जी,रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया जी, पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा जी, जिलाध्यक्ष कोरबा ग्रामीण मनोज चौहान जी,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी एवं अपने समस्त वरिष्ठों का आभार व्यक्त किया। कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी हीरा लाल यादव, डोरेलाल सोनी, राजकुमार महंत,रामदुलार कश्यप, चुनेश महंत,दुर्गा प्रसाद महतो,रतनलाल यादव सहित कार्यकर्ताओं ने पुनः जिलाध्यक्ष होने पर बधाई दी।
राजेश मानिकपुरी को एक बार फिर से जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649
Related articles
केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों पर बरसीं सीटू की प्रांतीय महासचिव किशोरी वर्मा बोलीं—सरकार हर मोर्चे पर असफल, 1 से...
अनूपपुर, 24 अक्टूबर 2026।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (सीटू), जिला समिति अनूपपुर के छठे जिला सम्मेलन में...
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 40 बुजुर्ग जगन्नाथ पुरी तीर्थयात्रा पर रवाना जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण...
मालखरौदा, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र के 40 बुजुर्गों को...
अनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत में दुर्गा विसर्जन ग्राम पाटन वार्ड 8 अमहाटोला ठाकुर बाबा में दुर्गा मां का 9 दिन...
ग्राम पंचायत पाटन में माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के दौरानअनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत...
मालखरौदा में आज रात 8 बजे होगा रावण दहन, डांस कार्यक्रम भी बनेगा आकर्षण का केंद्र धर्म की अधर्म पर...
मालखरौदा, जिला सक्ती। धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय के...


