ट्रेनों में चोरी करने वाले महिला गिरोह पर जीआरपी का एक्शन, नेटवर्क की जांच जारी…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-बिलासपुर में ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय महिला गिरोह के खिलाफ जीआरपी को बड़ी कामयाबी मिली है। बिलासपुर जीआरपी ने गिरोह की सरगना मोनी देवी की निशानदेही पर झारखंड के जामताड़ा में छापा मारकर करीब 6 लाख रुपए कीमत का सोने का नेकलेस बरामद किया है। वहीं चोरी के जेवर खरीदने वाला मुख्य आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के चार महिला और दो पुरुष सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से करीब 17 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए गए थे। पूछताछ में गिरोह की सरगना मोनी देवी ने कई अहम खुलासे किए, जिसके बाद जीआरपी प्रभारी विश्वनाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में टीम उसे लेकर झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम पहुंची। मिहिजाम स्थित मोनी देवी के घर से पुलिस ने करीब 4 तोले का सोने का नेकलेस बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस चोरी के जेवर खरीदने वाले आरोपी राजकिशोर साव के घर पहुंची, लेकिन वहां का नजारा देखकर टीम भी हैरान रह गई। घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था, जबकि अंदर महिलाएं छिपी हुई थीं। करीब एक घंटे तक दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद स्थानीय मिहिजाम पुलिस और महिला अधिकारियों को बुलाया गया। काफी समझाइश के बाद अंदर से चाबी दी गई और पुलिस घर के भीतर पहुंची। हालांकि तलाशी के दौरान कोई जेवरात नहीं मिला।

जीआरपी का कहना है कि आरोपी राजकिशोर साव को पहले ही पुलिस कार्रवाई की भनक लग गई थी, इसलिए वह फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी इतना शातिर था कि घर में कोई गहना तक नहीं छोड़ गया था और घर की महिलाओं ने भी कोई आभूषण नहीं पहन रखा था। फिलहाल जीआरपी फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

      Related articles

      केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों पर बरसीं सीटू की प्रांतीय महासचिव किशोरी वर्मा बोलीं—सरकार हर मोर्चे पर असफल, 1 से...

      अनूपपुर, 24 अक्टूबर 2026।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (सीटू), जिला समिति अनूपपुर के छठे जिला सम्मेलन में...

      मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 40 बुजुर्ग जगन्नाथ पुरी तीर्थयात्रा पर रवाना जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण...

       मालखरौदा, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र के 40 बुजुर्गों को...

      अनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत में दुर्गा विसर्जन ग्राम पाटन वार्ड 8 अमहाटोला ठाकुर बाबा में दुर्गा मां का 9 दिन...

      ग्राम पंचायत पाटन में माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के दौरानअनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत...

      मालखरौदा में आज रात 8 बजे होगा रावण दहन, डांस कार्यक्रम भी बनेगा आकर्षण का केंद्र धर्म की अधर्म पर...

       मालखरौदा, जिला सक्ती। धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय के...