जिला ब्यूरो महेश प्रजापति का रिपोर्ट और रोजगार सहायक ने निर्माण कार्यों में मचाया भ्रष्टाचार का शोर
अनुपपुर जैतहरी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीड में इन दिनों भ्रष्टाचार सुर्खियां बटोर रही है, पीसीसी सड़क 8 इंच की जगह कुल 3 इंच की उंचाई में खत्म कर दिया गया, तालाब के पनघट में 8 एम एम की सरिया दो दो फुट पर लगा कर निर्माण कार्य संपन्न कर दिया,अजगर की तरह जनता के टैक्स का पैसा जो जनता के विकास कार्य में लगना चाहिए उसे सरपंच और रोजगार सहायक ने डकार लिया कहते हैं विकास कार्य हमारे बराबर कोई कर दिया हो तो बताएं,जबकि यादि जांच किया जाए तो सीधे पर भ्रष्टाचार की कहानी साफ नजर आयेंगी , सरपंच और रोजगार सहायक नरेंद्र दि्वेदी की भ्रष्टाचार की कहानी गांव के हर चप्पे-चप्पे पर फेमस हो चुकी है कहते हैं कि हमारे बराबर काम किसी पंचायत में हुआ हो बताईए अब सोचने वाली बात है कि भ्रष्टाचार करने वाले कहते हैं कि वो राजा हारिशचंद्र है जबकि हकीकत कुछ और है इन कहानियों में जिला पंचायतों के बड़े बड़े नेताओं के पतियों का भी साठ गांठ कर शासकीय पैसों का गबन करने कि चर्चा पूरे जैतहरी जनपद पंचायत के हर चप्पे-चप्पे पर है अब खबर लगने के यादि सरपंच और रोजगार सहायक नरेंद्र दि्वेदी पर कोई कार्यवाही और इनके निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच यादि नहीं की जाती है तो आप समझ लीजिए की इनसे बड़ा और इनके आंका से बड़ा कोई भ्रष्ट नहीं होगा


