
मालखरौदा/सक्ती। विकासखंड मालखरौदा के ग्राम बेल्हाडीह में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत आदिशक्ति पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ 15 जून 2026, सोमवार को किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह दोपहर 3 बजे से शिक्षा नगरी, बेल्हाडीह में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आर.एल. चन्द्रा (सेवानिवृत्त प्रधानपाठक) होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता श्रीमती संतोषी खगेश्वर प्रसाद चन्द्रा (सरपंच, ग्राम पंचायत बेल्हाडीह) करेंगी। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विद्यालय परिवार ने क्षेत्रवासियों, अभिभावकों एवं शिक्षाप्रेमियों को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए कहा है कि यह विद्यालय ग्रामीण अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के संचालक एवं समस्त शिक्षकगण ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने तथा नवस्थापित विद्यालय को अपना आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण
तिथि : 15 जून 2026, सोमवार
समय : दोपहर 03 बजे से
स्थान : शिक्षा नगरी, बेल्हाडीह (विकासखंड मालखरौदा, जिला सक्ती)
संपर्क : 8805706277, 7354956616।
आदिशक्ति पब्लिक स्कूल बेल्हाडीह का भव्य शुभारंभ 15 जून को
Date:


