लाली गोस्वामी मामला : DNA टेस्ट रिपोर्ट में हुई मौत की पुष्टी , जल्द ही आरोपी भी होगे सलाखों के पीछे

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसाबाड़ी में लगभग 2 माह पुर्व रहस्मय तरीके से गायब हुयी मासुम बच्ची लाली का अपरहण कर दिया गया था जिस मामले का सनसनी खेज खुलासा हुआ है मामले में मासुम बच्ची के घर से ही कुछ दुरी पर स्थित श्मशान घाट से पुलिस ने एक कंकाल बरामद किया था जिसका डीनएन टेस्ट किया गया जिसके रिपोर्ट में उक्त कंकाल मासुम लाली का बताया गया।

लोरमी क्षेत्र के ग्राम कोसाबाड़ी लगभग दो माह पुर्व 12 अप्रैल को रात्रि में सात वर्षीय छोटी बच्ची माहेश्वरी गोस्वामी उर्फ लाली जो कि अपने घर के आंगन में अपनी मां पुष्पा के साथ सो रही थी वही पास में लाली की बहन और उसके भाई तथा दिव्यांग पिता सो रहे थे कि अचानक रात्रि करीब दो बजे लाली की मां पुष्पा की आंख खुली तो देखा लाली खाट में नहीं है मां ने आसपास देखा नहीं दिखी तो इसकी जानकारी परिजनों को दी जिस पर सभी ने मिलकर लाली को बहुत ढुढ़ने का प्रयास किया नहीं मिलने पर लाली की मां पुष्पा ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए रिपार्ट लिखाई जिसके बाद बच्ची की लापता की खबर आग की तरह फैल गयी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल घटना स्थल पहुंचे और बच्ची की तलाश के लिए 7 स्पेशल टीम बनाकर बच्ची की तलाश में जुट गयी। तब से लेकर आज तक टीम के द्वारा दिन रात पुलिस टीम बच्ची का पतासाजी लगतार कर रही थी।

वही इस घटना में नया मोड़ तब आया जब बच्ची के घर से कुछ दुर स्थित श्मशान घाट में 9 मई को लाली के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित श्मशान घाट में मानव कंकाल मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुॅचकर मानव कंकाल और कपड़े को जांच के लिए भेजा। वही मिले कंकाल का डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया था जिसके जांच रिपोर्ट काफी समय से पुलिस सहित सभी को इंतजार रहा डीएनए रिपोर्ट आने पर पता चला कि मिले कंकाल मासुम बच्ची माहेश्वरी गोस्वामी उर्फ लाली का बताया गया है।

कौन है मासुम बच्ची का हत्यारा .

पुलिस के द्वारा डीएनए रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि जो कंकाल मिला था वह लाली का है यह डीएनए रिपोर्ट के आधार पर खुलासा हुआ है सवाल अब ये है कि मासुम बच्ची लाली को किस गुनाह की सजा मिली है क्या मासुम बच्ची तंत्र मंत्र के कारण उसकी बलि दे दी गयी है या फिर किसी कारणवश बच्ची को मौत की नींद सुला दिया गया है यह आरोपियों के पकड़ने के बाद खुलासा होगा।

नार्को टेस्ट से हो सकता है खुलासा

पुलिस के द्वारा संदिग्धो का नार्को टेस्ट के लिए हाईकोर्ट न्यायालय से जाॅच के लिए मांग किये दिये हाईकोर्ट से जाॅच के आदेश दे दिये गये जिसमें दो संदिग्धों को पाॅलिग्राफ जाॅच व ब्रेन मैपिंग कराया जा चुॅका है और संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराया जायेगा जिससे जल्द ही मासुम लाली के हत्या के आरोपियों का पता चल सकता है। पुलिस मामले के खुलासे के एकदम अंतिम कदम में पहुंच चुकी है जल्द ही मासुम लाली के हत्या के आरोपी सलाखों के पीछे होगे

      Related articles

      केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों पर बरसीं सीटू की प्रांतीय महासचिव किशोरी वर्मा बोलीं—सरकार हर मोर्चे पर असफल, 1 से...

      अनूपपुर, 24 अक्टूबर 2026।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (सीटू), जिला समिति अनूपपुर के छठे जिला सम्मेलन में...

      मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 40 बुजुर्ग जगन्नाथ पुरी तीर्थयात्रा पर रवाना जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण...

       मालखरौदा, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र के 40 बुजुर्गों को...

      अनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत में दुर्गा विसर्जन ग्राम पाटन वार्ड 8 अमहाटोला ठाकुर बाबा में दुर्गा मां का 9 दिन...

      ग्राम पंचायत पाटन में माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के दौरानअनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत...

      मालखरौदा में आज रात 8 बजे होगा रावण दहन, डांस कार्यक्रम भी बनेगा आकर्षण का केंद्र धर्म की अधर्म पर...

       मालखरौदा, जिला सक्ती। धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय के...