पहली ही बारिश में घुड़देवा–पंखा दफाई की मुख्य सड़क बनी दलदल, रेलवे फाटक के पास आवागमन हुआ दुश्वार।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:- (प्रकाश साहू की रिपोर्ट) घुड़देवा एवं पंखा दफाई से होकर कोरबा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पहली ही बारिश में बदहाल हो गई है। रेलवे फाटक के समीप सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


इस मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, कर्मचारी, मजदूर एवं आम नागरिक प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सड़क पर फैले कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यह सड़क जान जोखिम में डालकर पार करनी पड़ती है।
क्षेत्रवासियों ने रेलवे विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रेलवे फाटक के आसपास लंबे समय से सड़क की मरम्मत और उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके चलते पहली ही बारिश में सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई।
स्थानीय नागरिकों ने रेलवे विभाग एवं संबंधित प्रशासन से मांग की है कि रेलवे फाटक के पास क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...